इस्राईली सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस में एक अन्य फ़िलिस्तीनी को शहीद कर दिया। शेन हुआ के अनुसार बैतुलमुक़द्दस के दक्षिण पूर्व में स्थित सिलवान कालोनी की रक्षा समिति के सदस्य फ़ख़री अबू दय्याब ने बताया है कि कुछ इस्राईली सैनिकों ने मंगलवार की रात को एक ३८ वर्षीय फ़िलिस्तीनी को जानबूझ कर अपने वाहन से कुचल दिया। इस हत्याकांड के बाद इस्राईली सैनिकों ने पूर्वी बैतुलमुकद्दस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फ़िलिस्तीनियों को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया। कल रात ही इस्राईली सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में एक १७ वर्षीय फ़िलिस्तीनी की गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि कल ही ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली युद्धक विमानों के आक्रमण में भी एक फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया था।समाचार समाप्त.......166
16 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 260334
इस्राईली सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस में एक अन्य फ़िलिस्तीनी को शहीद कर दिया।